राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रामनवमी की प्रदेशवासियों काे दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रामनवमी की प्रदेशवासियों काे दी शुभकामनाएं


लखनऊ, 25 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को रामनवमी के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म और आदर्शों का उदाहरण है। उन्होंने समाज में मर्यादा, त्याग, कर्तव्यपरायणता और नैतिक मूल्यों की स्थापना की, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक समरस, सशक्त और आदर्श समाज के निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए। राज्यपाल ने कामना की, कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव लेकर आए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story