कैंपियरगंज क्षेत्र की सुनीता की जमीन पर परिजनों की नजर, मांगा न्याय मांगा

WhatsApp Channel Join Now
कैंपियरगंज क्षेत्र की सुनीता की जमीन पर परिजनों की नजर, मांगा न्याय मांगा


गोरखपुर, 31 मार्च (हि.स.)। गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली सुनीता ने मंगलवार काे गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर न्याय मांगा। पीड़िता ने बताया कि उसकी अपनी खेतिहर और पुश्तैनी जमीन है लेकिन परिवार के ही कुछ लाेग महिला समझ कर जमीन पर कब्जा करने के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं । परिवार को और बच्चों को भी मारते— पीटते हैं।

महिला ने बताया कि जब मारपीट की शिकायत थाने में की ताे पुलिस ने सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। ऐसे में आराेपिताें की गिरफ्तारी भी नहीं हो पा रही है और वे लाेग जमीन काे लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं जबकि न्यायालय से सुनीता काे जीत मिल चुकी है और वर्तमान में काबिज भी है । सुनीता ने कहा कि उसे सभी आरोपिताें को गिरफ्तारी कर पीड़ित को न्याय दिया जाय।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story