सशक्त समाज के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना जरूरी : प्रोफेसर सुषमा पांडे

WhatsApp Channel Join Now
सशक्त समाज के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना जरूरी : प्रोफेसर सुषमा पांडे


सशक्त समाज के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना जरूरी : प्रोफेसर सुषमा पांडे


सशक्त समाज के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना जरूरी : प्रोफेसर सुषमा पांडे


सर्वधर्म प्रार्थना, दीक्षा संस्कार,कैंप फायर से डीएलएड प्रशिक्षुओं का स्काउट गाइड प्रशिक्षण संपन्न

गोरखपुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ द्वारा विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान गोरखपुर के डीएलएड में सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त गोरखपुर मंडल मोहित कुमार के निर्देशन में चल रहे पंचदिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षक लीडर ऑफ़ द कोर्स सहायक लीडर ट्रेनर अजय गुप्ता बजरंगी सहयोगी प्रशिक्षिका लाजो रानी ने प्रशिक्षु अध्यापकों को स्काउट गाइड के विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ।इस अवसर पर प्रशिक्षु छात्राध्यापिकाओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण,स्कार्फ वागेल,बैच लगाकर स्वागत हुआ समापन व कैंप फायर का संचालन कुमारी सुहानी श्री ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीदउ गोरखपुर विश्वविद्यालय में शिक्षा संकाय की प्रोफेसर डॉ सुषमा पांडे ने कहा कि मैं समझती हूं कि सशक्त समाज के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना जरूरी है उन्होंने आगे कहा कि पंचदिवसीय प्रशिक्षण में वे बातें आई होंगी जो समाजिक सद्भाव संस्कृति के साथ मिलकर दुर्गम लगने वाले कार्य सहज करने की कला स्काउट गाइड प्रशिक्षण में मिलती है । इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ चमन राय ने कहा कि परिवर्तन के दौर में छात्रों को सीमित संसाधनों में प्राथमिक उपचार के गुण स्काउट गाइड प्रशिक्षण की देन है। इस दौरान लीडर ऑफ़ द कोर्स शिविर संचालक अजय गुप्ता बजरंगी ने कहा कि सर्वधर्म प्रार्थना समन्वय का भाव पैदा कर अनुशासित देशभक्त नागरिक के निर्माण में स्काउट गाइड प्रशिक्षण की अग्रणी भूमिका है।

इसके पूर्व प्रशिक्षकों ने समस्त छात्राध्यापक छात्राध्यापिकाओं को स्काउट गाइड प्रतिज्ञा की शपथ दिलाते हुए दीक्षा संस्कार के माध्यम से दीक्षित कर गले में स्कार्फ वागेल पहनाते हुए तिलक चंदन लगाकर मिष्ठान खिलाया और अतिथियों ने प्रशिक्षुओं द्वारा लगाए गए टेंन्ट का निरीक्षण कर विभिन्न टोलियों द्वारा बनाए गए भोजन व जलपान ग्रहण किया, तदुपरांत प्रशिक्षिका लाजो रानी ने गाइड टोलियों से फ्लावर ट्री के साथ कब बुलबुल घेरा गीत प्रदर्शित कराया एवं कैंप फायर में गाइडों ने लघु नाटक दहेज प्रथा प्रदर्शित कर छठ महापर्व का धार्मिक महत्व बताया ।

इस अवसर पर कालेज के वरिष्ठ प्रवक्ता योगेश्वर उपाध्याय, प्रवक्ता स्मिता दास,ज्योति श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा, अरूण मौर्य, सहयोगी प्रशिक्षिका लाजो रानी उपस्थित रहे। अंत में ध्वज अवतरण व राष्ट्रगान के साथ शिविर संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story