गोरखपुर में सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, ‘यूजीसी वापस लो’ के नारों से गूंजा टाउन हॉल

WhatsApp Channel Join Now
गोरखपुर में सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, ‘यूजीसी वापस लो’ के नारों से गूंजा टाउन हॉल


गोरखपुर में सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, ‘यूजीसी वापस लो’ के नारों से गूंजा टाउन हॉल


गोरखपुर, 07 सितंबर (हि.स.)। यूजीसी बिल वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को गोरखपुर में सवर्ण आर्मी गोरखपुर ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी बिल वापस लेने, आरक्षण का आधार आर्थिक करने, सवर्ण आयोग का गठन करने और एससीएक्ट में बदलाव/वापसी की मांग उठाई गई।

प्रदर्शन के दौरान ‘यूजीसी बिल वापस लो’ के नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सवर्ण समाज की मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से यूजीसी बिल वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था का आधार आर्थिक स्थिति को बनाने की मांग की। सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष विनय त्रिपाठी ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो सवर्ण समाज बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि समाज अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाला नहीं है।

मंडल अध्यक्ष प्रणय त्रिपाठी ने कहा कि आरक्षण का आधार जाति नहीं, बल्कि आर्थिक स्थिति होनी चाहिए, ताकि वास्तविक रूप से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान सवर्ण आर्मी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. आकृति पांडे, मनीष शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, नीरज मिश्रा, ध्रुव त्रिपाठी, रणवीर सिंह, राजन सिंह सूर्यवंशी, ओम तिवारी, विभव नाथ त्रिपाठी, आशुतोष पांडे, नारायण दत्त पाठक, वेद दुबे, राहुल सिंह, अजय गुप्ता, पंचानन पांडे, हर्ष द्विवेदी, शिवांग शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story