दिल्ली में अखिलेश यादव काे हिरासत में लिये जाने के विरोध में गोरखपुर में सपाइयों का धरना-प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली में अखिलेश यादव काे हिरासत में लिये जाने के विरोध में गोरखपुर में सपाइयों का धरना-प्रदर्शन


दिल्ली में अखिलेश यादव काे हिरासत में लिये जाने के विरोध में गोरखपुर में सपाइयों का धरना-प्रदर्शन


गोरखपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काे मंगलवार काे दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने से गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उग्र हाे गये। सपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी भी शामिल हुए। मंडलायुक्त न्यायालय में शिक्षक निर्वाचन के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद डॉ. त्रिपाठी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सीधे अंबेडकर चौक पहुंचे और धरने में शामिल हुए। उनके साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कमलेश यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, प्रहलाद यादव, अवधेश यादव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story