गोरखपुर में गैंगस्टर की आठ लाख से अधिक कीमत की चार पहिया वाहन जब्त

WhatsApp Channel Join Now
गोरखपुर में गैंगस्टर की आठ लाख से अधिक कीमत की चार पहिया वाहन जब्त


गोरखपुर, 22 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाेरखपुर पुलिस ने मंगलवार काे गैंग बनाकर लूट, हत्या के प्रयास और मारपीट जैसे अपराधों को अंजाम देने तथा अपराध से अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोपित अमरजीत सिंह की एक चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया। जब्त वाहन की अनुमानित कीमत करीब 8.50 लाख रुपये बताई गई है।

थाना रामगढ़ताल में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 746/2024, धारा 2ख(i), 2ख(xi)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 से संबंधित है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त अमरजीत सिंह पुत्र हनुमंत सिंह, निवासी ग्राम केशवाखोर, थाना सहजनवा/बांसगांव, जनपद गोरखपुर के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का आरोप है कि अभियुक्त ने गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया और इन्हीं गतिविधियों से अर्जित धन से संपत्ति बनाई। रामगढ़ताल पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध से अर्जित बताई जा रही चार पहिया वाहन को जब्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story