मोबाइल दुकान में चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
मोबाइल दुकान में चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार


पीड़ित दुकानदार का नाम

पुलिस अधिकारी का वर्सन जरूरी है।

गोरखपुर, 04 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर के थाना गोला क्षेत्र में हुई मोबाइल दुकान चोरी की घटना का पुलिस ने साेमवार काे खुलासा कर दिया है। थाना गोला पुलिस, एसओजी, सर्विलांस एवं एंटीथेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपिताें के कब्जे से चोरी के 14 नए एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 2 कीपैड मोबाइल, 1,40,000 रुपये नकद तथा अन्य मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया सेल के अनुसार 03 मई 2026 की देर रात लगभग 3 बजे अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे महंगे मोबाइल फोन और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर थाना गोला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान करते हुए सरजीत सिंह उर्फ काका, मलकीत सिंह, देवेन्दर कौर, सरबजीत और जगजीत सिंह उर्फ अमन रानी (ट्रांसजेंडर) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी पंजाब के विभिन्न जनपदों के निवासी बताए जा रहे हैं, जिससे यह मामला अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी किए गए सभी 14 नए एंड्रॉयड मोबाइल, 2 कीपैड मोबाइल, 1.40 लाख रुपये नकद, 3 अन्य इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की छड़ भी बरामद की गई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपिताें से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश भी की जा रही है। जल्द ही इस मामले से जुड़े और खुलासे होने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story