गाेरखपुर : चोरी की वेल्डिंग मशीन और कॉपर वायर के साथ दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
गाेरखपुर : चोरी की वेल्डिंग मशीन और कॉपर वायर के साथ दो गिरफ्तार


गाेरखपुर, 20 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाेरखपुर के खाेराबार थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की लाल रंग की एक वेल्डिंग मशीन और कॉपर वायर के चार टुकड़े बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। दोनों आरोपिताें के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान अमरजीत निषाद पुत्र उमा निषाद, निवासी छितौना, थाना खोराबार, गोरखपुर और राम नरायन पुत्र रमाशंकर साहनी, निवासी सीरीपुरा सुखपुरा, थाना सुखपुरा, बलिया, हाल पता गोदाम बल्ली चौराहा, थाना खोराबार, गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक 18/19 सितंबर 2026 की रात अज्ञात चोरों ने वादी की एक लाल रंग की वेल्डिंग मशीन और कॉपर वायर के चार टुकड़े चोरी कर लिए थे। अपराध सं0 442/2026 के तहत धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story