आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता से विश्व शक्ति बन रहा भारत : डॉ. दीपक वोहरा

WhatsApp Channel Join Now
आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता से विश्व शक्ति बन रहा भारत : डॉ. दीपक वोहरा


आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता से विश्व शक्ति बन रहा भारत : डॉ. दीपक वोहरा


गोरखपुर, 06 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष सलाहकार रहे भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ राजनयिक डॉ. दीपक वोहरा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता पर निर्भर करती है। जो राष्ट्र इन तीन मूल्यों को आत्मसात नहीं करता, वह विकास की दौड़ में पीछे रह जाता है। आज भारत इन तीनों शक्तियों के बल पर विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है।

डॉ. वोहरा रविवार को होटल रैडिसन ब्लू में रोटरी क्लब गोरखपुर के आतिथ्य में आयोजित बहु-जिला सम्मेलन ‘लम्हे : जहाँ दिल मिलते हैं’ को संबोधित कर रहे थे। ‘लोक-छवि एवं शांति’ विषय पर केंद्रित इस सम्मेलन में रोटरी डिस्ट्रिक्ट के साथ भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

उन्होंने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव सक्षम और संकल्पबद्ध है। डॉ. वोहरा ने कहा हम दुनिया को ताकत का उदाहरण नहीं, बल्कि उदाहरण की ताकत दिखाना चाहते हैं।” उन्होंने भारत की विदेश नीति, आर्थिक प्रगति, तकनीकी क्षमता और बढ़ते वैश्विक प्रभाव की चर्चा करते हुए कहा कि भारत केवल अपने लिए नहीं, बल्कि विश्व कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ता है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2047 तक भारतीय अर्थव्यवस्था करीब 40 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है।

कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व निदेशक रोटेरियन कमल सांघवी, रोटरी पब्लिक इमेज कोऑर्डिनेटर रोटेरियन बिंदु सिंह, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी, डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग, डिस्ट्रिक्ट 3292 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन विष्णु बी. कार्की तथा रोटेरियन दिनेश गर्ग सहित वरिष्ठ रोटरी नेतृत्व ने सहभागिता की।

वक्ताओं ने कहा कि रोटरी की मजबूत लोक-छवि केवल प्रचार से नहीं, बल्कि सेवा, पारदर्शिता, विश्वसनीयता और समाज पर सकारात्मक प्रभाव से बनती है। विश्व शांति के लिए संवाद, सद्भाव, परस्पर सम्मान और सेवा की भावना को आवश्यक बताया गया। रोटरी क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष रोटेरियन प्रवीर आर्य ने कहा कि ‘लम्हे’ विभिन्न प्रदेशों और देशों से आए रोटेरियनों के विचारों, मित्रता और सेवा-संकल्पों का संगम है। सचिव रोटेरियन शुभेंदु श्रीवास्तव ने अतिथियों एवं प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयोजन में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनूप अग्रवाल, सतीश राय, रामपाल सिंह, मनीष जायसवाल, संजीव अग्रवाल, संचित श्रीवास्तव, अमित ओझा, आशुतोष द्विवेदी अखिलेश ओझा, आशुतोष मिश्र, डॉ. एस.एस. दास, पी.डी. जैन, हरिनंदन श्रीवास्तव, एम.पी. कंदोई और अरविंद विक्रम चौधरी,चारु चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग रहा।

इसके अलावा श्रीलाल मंझानी, अनिल वालानी, आलोक अग्रवाल, ईश्वर चंद्र जायसवाल, मानधाता सिंह, नीरज अस्थाना, दिनेश सिंह सारथी, हरे कृष्ण सिंह, आशीष जोशी, रीना त्रिपाठी, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. अश्विनी अग्रवाल, डॉ. सुरहीता करीम, शालिनी दास, डॉ शिव शंकर शाही, अशोक गुप्ता, सज्जन माथुर, सुधांशु चंद्र, हरे कृष्णा सिंह, सुधीर राय, महेश गर्ग, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, विशाखा गुप्ता, प्रखर रंजन, सीए अरुण गुप्ता, अमित बाथवाल, अनिल वालानी, विकल्प त्रिपाठी, अमित विक्रम वर्मा, अमित ओझा और सुनील केशरवानी ने भी आयोजन में योगदान दिया। सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण विशेष स्मारिका ‘लम्हे : जहाँ दिल मिलते हैं’ रही। इसके मुख्य संपादक डॉ. शिव शरण दास तथा संपादक रोटेरियन इंजीनियर आशुतोष मिश्र रहे। स्मारिका में रोटरी की सेवा-यात्रा, सामाजिक सरोकार, वरिष्ठ नेतृत्व के संदेश और विभिन्न सेवा परियोजनाओं को सहेजा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story