साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में लाैटाए नौ हजार रुपये

WhatsApp Channel Join Now
साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में लाैटाए नौ हजार रुपये


मीरजापुर, 01 मार्च (हि.स.)। हलिया थाना क्षेत्र के पवांरी कला गांव निवासी मनोज कुमार मौर्य के खाते से 'गूगल पे' के माध्यम से गलती से नौ हजार रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए थे। परेशान मनोज ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि वापस करा दी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर साइबर सेल टीम ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित खाते को तत्काल होल्ड कराया। तकनीकी प्रक्रिया पूरी करते हुए रविवार को नौ हजार रुपये की राशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी गई। खाते में पैसे वापस आते ही मनोज कुमार खुशी से झूम उठे और पुलिस की तत्परता की सराहना की।

उन्होंने शासन व पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई से उनकी मेहनत की कमाई सुरक्षित लौट आई।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, साइबर सेल प्रभारी अच्छेलाल यादव, रजनीश सिंह व आरक्षी विश्वनाथ प्रताप सिंह सहित साइबर सेल टीम का सहयोग रहा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या गलत ट्रांजैक्शन की स्थिति में तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story