बिहार के श्रद्धालु ने मां विंध्यवासिनी को 131 ग्राम सोने का मुकुट अर्पित किया

WhatsApp Channel Join Now
बिहार के श्रद्धालु ने मां विंध्यवासिनी को 131 ग्राम सोने का मुकुट अर्पित किया


- बिहार के श्रद्धालु ने 131 ग्राम वजन का मुकुट चढ़ाया

मीरजापुर, 01 नवंबर (हि.स.)। मां विंध्यवासिनी के प्रति अटूट श्रद्धा और आस्था प्रकट करते हुए बिहार के औरंगाबाद निवासी श्रद्धालु डॉ. प्रकाश चंद एमएलए ने रविवार को मां के चरणों में सोने का मुकुट अर्पित किया। इस मुकुट का वजन 131 ग्राम और इसकी अनुमानित कीमत 17 लाख 41 हजार 52 रुपये है।

श्रद्धालु की ओर से मां के दरबार में अर्पित किए गए इस मुकुट को विधिवत रूप से विंध्य विकास परिषद के सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार सिंह को सौंपा गया। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि श्रद्धालु ने मां विंध्यवासिनी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए सोने का मुकुट दान किया है। मुकुट प्राप्त होने के बाद उसकी सुरक्षा और रखरखाव की व्यवस्था की गई। इसके लिए मुकुट को विंध्याचल स्थित भारतीय स्टेट बैंक ले जाया गया, जहां बैंक के लॉकर में सुरक्षित जमा करा दिया गया।

मां विंध्यवासिनी के दरबार में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य और श्रद्धा के अनुसार मां के चरणों में सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामग्री अर्पित करते हैं। इसी क्रम में बिहार के औरंगाबाद निवासी डॉ. प्रकाश चंद एमएलए की ओर से 131 ग्राम सोने का मुकुट अर्पित किया है।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770468 Articles

Share this story