प्रेम और समर्पण से ही भगवान को पाया जा सकता है : शिखा तिवारी

WhatsApp Channel Join Now
प्रेम और समर्पण से ही भगवान को पाया जा सकता है : शिखा तिवारी


मीरजापुर, 05 नवंबर (हि.स.)। जमालपुर क्षेत्र के बहुआर गांव स्थित रविन्द्रालय में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा के छठवें दिन बुधवार देर शाम बाल विदुषी शिखा तिवारी ने माता शबरी की नवधा भक्ति का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का दर्शन पाने के लिए शबरी प्रतिदिन अपनी कुटिया के रास्ते में फूल बिछाती थीं, ताकि प्रभु के पैरों में कंकड़ न चुभे।

उन्होंने कहा कि भगवान को केवल प्रेम और समर्पण से ही पाया जा सकता है। सभी भक्तों ने प्रेम के माध्यम से ही भगवान का सानिध्य प्राप्त किया। भगवान स्वयं प्रेम के प्रतीक हैं। शबरी की भक्ति यह संदेश देती है कि ईश्वर के प्रति सच्चा प्रेम और निष्कपट भाव ही सबसे बड़ा साधन है।

कथा के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामराज पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उमाशंकर यादव, राजकुमार तिवारी, संजय तिवारी, विजेंद्र सिंह, बबलू सिंह, श्रीपति उपाध्याय, चिंतामणि श्रीवास्तव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, मुरारी सिंह, धर्मराज सिंह, जंग बहादुर सिंह और वरुण प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772914 Articles

Share this story