मीरजापुरः डॉ. विवेक कुमार सिंह को वैश्विक सम्मान, दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में मिली जगह

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुरः डॉ. विवेक कुमार सिंह को वैश्विक सम्मान, दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में मिली जगह


- स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैश्विक सूची में मिली जगह, लखनऊ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में हैं प्रोफेसर

मीरजापुर, 11 अक्टूबर (हि.स.)। कछवां के डॉ. विवेक कुमार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर मीरजापुर का नाम रोशन किया है। अमेरिका की प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की वर्ष 2026 की दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में उन्हें स्थान मिला है। पर्यावरण, जैव विविधता और औषधीय पौधों पर उनके शोध कार्यों को यह वैश्विक पहचान मिली है।

डॉ. विवेक कुमार सिंह वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं। वह कछवां के ब्राह्मणान वार्ड निवासी मारकंडे सिंह के पुत्र हैं। उनके शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं।

इस उपलब्धि से कछवां सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर है। नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासदों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और युवाओं ने उन्हें बधाई दी है। उनके पिता मारकंडे सिंह ने इसे पूरे परिवार और जनपद के लिए गर्व का क्षण बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story