शहर के भीतर धार्मिक माहौल बनाने का प्रयास, नगर निगम ने लगवाया डमरू, कमल का फूल वाला ग्लोसाइन पिलर

WhatsApp Channel Join Now
शहर के भीतर धार्मिक माहौल बनाने का प्रयास, नगर निगम ने लगवाया डमरू, कमल का फूल वाला ग्लोसाइन पिलर


वाराणसी, 15 नवम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नगर निगम की पहल से प्रमुख मार्गों के सड़कों के मध्य डिवाइडर पर सुंदर ग्लोसाइन पिलर लगाया गया है। इन ग्लो साइन पिलर के माध्यम से नगर निगम ने शहर के भीतर धार्मिक माहौल बनाने का प्रयास किया है। शहर में आते-जाते लोगों को इन ग्लोसाइन पिलर पर कहीं डमरू तो कहीं कमल का फूल दिखाई दे रहा है।

वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि नगर निगम में शहर को धार्मिक वातावरण में सुंदर बनाने का प्रयास किया है। डिवाइडरों पर त्रिशूल, डमरू, कमल के फूल जैसी आकृति को उभारते हुए ग्लो साइन पिलर लगाया गया है। जो दिन में अपने ओर आकर्षित करता है तो रात्रि में चमक उठता है। जिससे सड़क पर आते जाते अदभुत नजारा दिखता है।

वाराणसी के उद्यमी संजीव ने बताया कि वह जब भी बनारस के बाहर दूसरे शहर में जाते हैं तो वहां की सुंदरता की तारीफ अपने शहर के लोगों से करते हैं, लेकिन इस समय वाराणसी नगर निगम ने शहर को सुंदर बनाने के लिए ऐसा आकर्षक वातावरण बनाया है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। शहर में कहीं कमल का फूल खिला हुआ दिखाई दे रहा है तो कहीं डमरू बजता हुआ नजर आ रहा है। जो बेहद आकर्षक करने वाला है।

शिक्षाविद रविशंकर पटेल ने कहा कि वाराणसी नगर निगम ने बनारस के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और घाटों का एक सुंदर साइन बोर्ड अंधरापुल पर लगवाया, जो आकर्षण का केंद्र बन गया। डिवाइडरों पर लगे हुए डमरू भी बड़े आकर्षित कर रहे हैं। डमरू बता रहे हैं, यह शहर बाबा विश्वनाथ का शहर है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776798 Articles

Share this story