संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस


देवरिया, 19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र स्थित मठिया खुर्द गांव में रविवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हाे गई। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी अश्वनी प्रधान ने बताया कि मृतका की पहचान कुमारी खुशी यादव (21) पुत्री वशिष्ठ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती की मौत फांसी लगने से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिससे मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story