सुभासपा जिलाध्यक्ष ने जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर सपा सांसद राजीव राय के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

WhatsApp Channel Join Now
सुभासपा जिलाध्यक्ष ने जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर सपा सांसद राजीव राय के खिलाफ की कार्रवाई की मांग


वाराणसी, 23 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में जिला मुख्यालय पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर घोसी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राजीव राय के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाया है।

सुभासपा के जिलाध्यक्ष उमेश राजभर ने कहा कि घोसी सांसद राजीव राय ने राजभर समाज को जातिसूचक शब्दों का उपयोग कर टिप्पणी की है। इसके लिए राजीव राय के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधिनत ज्ञापन सौंप देकर सपा सांसद के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है। जिससे भविष्य में वो राजभर समाज के विरुद्ध टिका टिप्पणी न कर सके।

उन्होंने कहा कि सांसद ने बीते दिनों जिस तरह से उनके राजभर समाज के विरुद्ध टिप्पणी की है, उससे पूरे समाज में आक्रोश व्याप्त है। समाजवादी पार्टी से आने वाले राजीव राय पहले भी सुभासपा पार्टी अध्यक्ष एवं मंत्री ओमप्रकाश राजभर के विरुद्ध बोलते रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story