केंद्र सरकार ने 12 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उपलब्धियां हासिल की : लक्ष्मी नारायण चौधरी

WhatsApp Channel Join Now
केंद्र सरकार ने 12 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उपलब्धियां हासिल की : लक्ष्मी नारायण चौधरी


फिरोजाबाद, 13 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने शनिवार को फिरोजाबाद में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 12 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ अनेक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उपलब्धियां हासिल की है जो बदलते भारत का पर्याय बनकर उभरी है।

फिरोजाबाद जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक यात्रा के परिप्रेक्ष्य में शनिवार को जनपद भ्रमण के दौरान मीडिया के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अखंड भारत के विकास, प्रशासनिक सुधार आधारभूत संरचना, निर्माण डिजिटल क्रांति, सामाजिक कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा में वृद्धि के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। इस स्वर्णिम काल में भारत ने अपनी पहचान को पुनर्जीवित किया है, विरासत को संरक्षित किया है और अपनी संस्कृति की विशालता और मार्मिकता का ज्ञान संपूर्ण विश्व को कराया है, इन 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ अनेक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उपलब्धियां हासिल की, जो बदलते भारत को पर्याय बनकर उभरी है, पिछले 12 वर्षों में भारत में अंतोदय को अपना मूल मंत्र मानकर नीतिगत पंगुता से निकलकर सुधार, परिवर्तन और प्रदर्शन का सफर तय किया है।

इसके बाद गन्ना मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तत्पश्चात उन्होंने विकास भवन प्रांगण में लगे विभिन्न प्रकार के स्टालों और सूचना विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया, उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने स्टालों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का ज्ञान जनता को कराए, जिससे इसका लाभ जनता को मिल सके, हमारा उद्देश्य है कि शासन की योजना का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिले।

इस पर्यावरण संरक्षण के मुहिम में सदर विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, मेयर कामिनी राठौर और भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Share this story