काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीम तैनात, कमांडिंग ऑफिसर ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीम तैनात, कमांडिंग ऑफिसर ने किया निरीक्षण


वाराणसी, 02 अगस्त(हि.स.)। श्रावण मास के दौरान काशी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन तथा गंगा घाटों एवं जल क्षेत्रों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रविवार को 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) वाराणसी ने आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अतिरिक्त बाढ़ एवं जल-राहत टीम की तैनाती कर दिया।

11वीं वाहिनी एनडीआरएफ के कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट ने रविवार को गंगा नदी के किनारे एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीम के तैनाती स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि टीम के बचाव कर्मियों के पास अत्याधुनिक बचाव उपकरणों, मोटरबोट, वाटर एम्बुलेंस तथा अन्य जीवनरक्षक संसाधनों को उपलब्ध कराया गया है। सावन मेला अवधि के दौरान पूर्ण सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया रखने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रभावी समन्वय एवं उच्च स्तर की पेशेवर दक्षता बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story