'पापनासिनी गंगा पर घाटों की शोभा न्यारी' लोकगीत से मंगल यादव ने किया काशी का बखान

WhatsApp Channel Join Now
'पापनासिनी गंगा पर घाटों की शोभा न्यारी' लोकगीत से मंगल यादव ने किया काशी का बखान


वाराणसी, 16 मार्च(हि. स.)। वाराणसी में लंका स्थित श्रीनाथ जी उपवन वाटिका में संगच्छध्वम परिवार की ओर से आयोजित पापनासिनी गंगा पर घाटों की शोभा न्यारी नगरी, अविनाशी नगरी लोकगीत से गायक मंगल यादव ने काशी का बखान किया। गायक मंगल यादव ने स्नेह होली मिलन समारोह में अपने गीतों से श्रोताओं का मन मोह लिया।

गायक मंगल यादव के अलावा शिक्षक नेता रामानंद दीक्षित ने अपनी कविता सुनाई तो श्रोताओं ने जोरदार उदघोष किया। समारोह के संयोजक डॉ हरेंद्र राय ने कहा कि काशी के हर नागरिक, शिक्षक नेताओं, अध्यापकों सहित शिक्षा एवं समाज क्षेत्र से जुड़े तमाम लोग उपस्थित हैं और सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं है। चैती और फगुआ का आनंद बयार चल रही है। ठंडाई, गुड़ की जलेबी और भी आनंद बढ़ा रही है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महापौर अशोक तिवारी, प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय के प्रभारी शिवशरण पाठक, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजीव पाण्डेय, प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ अशोक राय, पंकज सिंह डबलू, प्रधानाचार्य परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंगनाथ राय, दावेतुआ इंटर कॉलेज के प्रबंधक देव कृष्ण, प्रधानाचार्य डॉ अनुपम राय, हरदत्त शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story