वाराणसी : गांधी महोत्सव में दुकानदारों का अनुभव, कहीं लाभ तो कहीं गम

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी : गांधी महोत्सव में दुकानदारों का अनुभव, कहीं लाभ तो कहीं गम


वाराणसी, 05 अक्टूबर (हि.स.)। वाराणसी में चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में विगत एक माह से चल रहे गांधी महोत्सव काे लेकर साेमवार काे दुकानदारों ने प्रतिक्रिया दी। उन्हाेंने कहा कि गांधी महोत्सव में दुकानदारों का अनुभव कहीं लाभ तो कहीं गम जैसा रहा है।

गांधी महोत्सव में 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक 25 हजार रुपये प्रति दुकान लेने वाले दुकानदारों ने औसतन कमाई की है। महोत्सव में कपड़े पर प्रिंटिंग की दुकान लगाने वाले दुकानदार बाबू ने बताया कि वह तो एक माह में इतना भी नहीं कमा सके कि जिससे उनके दुकान का शुल्क निकाल पाए।

गांधी महोत्सव में खादी की दुकान के दुकानदार सुनील यादव ने बताया कि जैसे सर्दियों की शुरुआत होती है, तब किसी मेले में रौनक आती है। लेकिन तब तक गांधी महोत्सव समाप्त हो चुका होगा। राष्ट्रपिता गांधी जी के आदर्शों को मानने वाले लोगों की बहुतायत होने के बावजूद इस गांधी महोत्सव में खादी के कपड़े और सदरी लेने वालों की रुचि कम दिखाई दी। जिसका मुख्य कारण अभी सर्दियों का शुरू न होना है।

गांधी महोत्सव में पहुंचे ग्राहक गौरव ने बताया कि किसी भी पारंपरिक मिले और महोत्सव में खरीदारी करने वाले प्रमुख लोगों में महिलाएं होती हैं। गांधी महोत्सव में महिलाओं की उतनी संख्या नहीं है, जितनी अपेक्षाकृत होनी चाहिए। वह भी अपने घर के लिए कुछ सामान खरीद कर जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story