वाराणसी में पड़ाव से डोमरी तक लगभग पांच किमी लम्बी फोरलेन सड़क के लिए नापी शुरू

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी में पड़ाव से डोमरी तक लगभग पांच किमी लम्बी फोरलेन सड़क के लिए नापी शुरू


वाराणसी, 24 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में पड़ाव से डोमरी तक प्रस्तावित 5.2 किलोमीटर लम्बी फोरलेन सड़क के लिए लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) ने शुक्रवार काे नापी शुरू कर दी है। इसके नापी के बीच में आने वाले मकानों पर लाल चिन्ह लगाने का कार्य भी आरंभ हो गया है। फोरलेन सड़क में चौड़ीकरण पर 250 करोड़ की लागत आएगी। इसे वर्ष 2026 के अंत तक मूर्तरूप दे दिया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि 250 करोड़ की लागत से बनने वाली पड़ाव से डोमरी तक फोरलेन सड़क परियोजना में नापी और चिन्ह लगाने का कार्य शुरू कराया गया है। फोरलेन के बनते ही पड़ाव- टेंगरा मोड़ मार्ग पर वाहनों का दबाव समाप्त हो जाएगा। पड़ाव से शुरू होकर डोमरी होते हुए फोरलेन आगे टेंगरा मोड़ से जुड़ जाएगा।

उन्होंने बताया कि फोरलेन बनने के साथ ही दीनदयाल उपाध्याय नगर से पड़ाव और प्रयागराज, मिर्जापुर, शक्तिनगर से टेंगरा मोड़ होकर आने वाले वाहनों को एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इसके साथ ही पड़ाव पर लगने वाला भीषण जाम भी निश्चित ही समाप्त हो जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story