मीरजापुर: राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल निबंधन विभाग के नए भवन का छह सितंबर को करेंगे शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुर: राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल निबंधन विभाग के नए भवन का छह सितंबर को करेंगे शिलान्यास


मीरजापुर, 05 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में उप महानिरीक्षक निबंधन, सहायक महानिरीक्षक निबंधन और उप निबंधक सदर के कार्यालयों के नवनिर्मित भवन का शिलान्यास छह सितंबर को किया जाएगा। शिलान्यास समारोह सुबह 11 बजे उप निबंधक सदर कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में प्रदेश के स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इसकी जानकारी डीआईजी स्टाम्प की ओर से शनिवार को दी गई। उन्होंने बताया कि नए भवन के निर्माण से निबंधन विभाग की सेवाओं में पारदर्शिता, सुगमता और कार्यकुशलता बढ़ने की उम्मीद है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनने के बाद कार्यालय में आने वाले लोगों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं मिल सकेंगी। साथ ही विभागीय कार्यों के निस्तारण में भी तेजी आएगी।

उन्होंने बताया कि शिलान्यास समारोह में जनप्रतिनिधियों के साथ विभागीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक और अन्य विशिष्टजन मौजूद रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story