उत्तर प्रदेश में पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, दो पुलिस अधीक्षक बदले
लखनऊ, 17 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की देर शाम को पांच आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। इनमें रामपुर और ललितपुर जिले के पुलिस कप्तान शामिल हैं।
तबादले के क्रम में पुलिस मुख्यालय में तैनात अनिल कुमार सिंह को रामपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है। गोपाल कृष्ण चौधरी को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से सेनानायक 32 वीं वाहनी पीएसी लखनऊ भेजा। ललितपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक को पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ, सोमेंद्र मीना को पुलिस अधीक्षक रामपुर से पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना आगरा और संजीव कुमार बाजपेई को सेना नायक 43वी वाहिनी पीएसी एटा से ललितपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

