फिरोजाबाद में पेपर मिल में पुराने गत्तों में लगी आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू
फिरोजाबाद, 04 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को एक पेपर मिल में रखे पुराने गत्ते में आग लग गई। आग की लपटे बढ़ने से श्रमिकों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने आग पर काबू पाया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
थाना दक्षिण क्षेत्र अन्तर्गत औद्योगिक क्षेत्र नगला भाऊ में ओंकार विज की दयाल पेपर मिल के नाम से कागज की फैक्ट्री है। यहां पुराना गत्ता खरीदकर उसे गला कर नया तैयार किया जाता है। सोमवार को कर्मचारी रोजाना की तरह काम रहे थे। तभी पुराने गत्ते के ढेर से अचानक आग की लपटें उठने लगी। यह देखकर फैक्ट्री में खलबली मच गई। आनन-फानन में कर्मचारियों ने मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़िया तत्काल मौके पर पहुंची। फायर टीम ने चारों तरफ से पानी की बौछार कर पहले आग को फैलने से रोका और फिर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से पुराना गत्ता काफी जल गया है। जानकारी होते ही भाजपा विधायक मनीष असीजा भी मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री स्वामी से बात की है।
एफएसओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इसकी वजह से आग फैलने नहीं पाई। अन्यथा काफी नुकसान होता।------------
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

