वाराणसी में अग्निशमन कर्मियों ने निकाली जन-जागरूकता रैली

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी में अग्निशमन कर्मियों ने निकाली जन-जागरूकता रैली


वाराणसी, 14 अप्रैल(हि. स.)। वाराणसी में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर चेतगंज अग्निशमन केंद्र सहित विभिन्न केन्द्रों पर अग्निशमन कर्मियों ने मंगलवार को जन-जागरूकता रैली निकाली। जन-जागरूकता रैली में चल रहे अग्निशमन कर्मियों ने सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिए एक साथ स्लोगन बैनर का प्रदर्शन किया।

अग्निशमक दिवस पर आयोजित रैली को लेकर अग्निशमक अधिकारी आनंद ने कहा कि गर्मी के दिनों में आग लगने की घटना आए दिन होती है। इसके लिए बचाव हेतु और लोगों के जन जागरण के लिए रैली निकाली गई। आग लगने पर सर्वप्रथम इसकी सूचना विभाग को देनी चाहिए और आग लगी हुई स्थान से दूर खुले आसमान में आ जाना चाहिए। ज्वलनशील वस्तुओं को आग से दूर कर देना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story