गोरखपुर में दवा दुकान के प्रथम तल पर लगी आग

WhatsApp Channel Join Now
गोरखपुर में दवा दुकान के प्रथम तल पर लगी आग


गोरखपुर, 05 जून (हि.स.)। जिले के टाउनहाल स्थित भलोटिया मार्केट की दवा मंडी में शुक्रवार सुबह एक दवा की दुकान के प्रथम तल पर आग लग गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर फायर कम्रियों ने बीस मिनट पर आग को काबू में कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) संतोष कुमार राय तथा अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) शान्तनु कुमार यादव भी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।

सीएफओ ने बताया कि दवा व्यापारी अनुज अग्रवाल की फर्स्ट फ्लोर पर स्थित वेदिका ट्रेडर्स नाम से दवा की दुकान है। दुकान के प्रथम तल पर शुक्रवार सुबह लोगों ने धुआं निकलते हुए देखा। धीरे—धीरे धुआ आग में तब्दील हो गया और दवा व्यवसाय से जुड़ी दुकानें एक-दूसरे के निकट स्थित होने पर व्यापारियों में चिंता बढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोलघर से दो फायर टेंडर तत्काल मौके के लिए रवाना किए गए। फायर कर्मियों ने पहुंचते ही मोर्चा संभाला और मोटर फायर इंजन के माध्यम से पंपिंग शुरू कर आग बुझाने लगे। 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।

राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान के भीतर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग से दुकान में रखे दवा एवं अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए फायर विभाग मामले की जांच कर रही है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story