प्लास्टिक के पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

WhatsApp Channel Join Now
प्लास्टिक के पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग


नोएडा, 20 अप्रैल (हि.स.)। नोएडा के विभिन्न जगहों पर सोमवार को आगजनी की दो घटनाएं हुई है। पहली घटना थाना फेस वन क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई, जबकि दूसरी घटना थाना बिसरख क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में आग लगी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना फेस-वन क्षेत्र के ई- 69 और ई-70 स्थित फैक्ट्री में प्लास्टिक का पार्ट्स बनाया जाता है। इन फैक्ट्री में सोमवार सुबह को अज्ञात कारण से आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आग को आसपास की फैक्ट्रियों में फैलने से रोका गया है।

सीएफओ ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र स्थित ला रेजिडेंसिया सोसाइटी के एक फ्लैट मे लगे एयर कंडीशन में शार्ट सर्किट के चलते सोमवार तड़के आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फ्लैट स्वामी के घर का सामान जल गया है। वही, सोसाइटी के लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद फायर अलार्म नहीं बजा। उनका आरोप है कि मेंटेनेंस देने के बावजूद भी सोसाइटी में सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है।

-----------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story