वाराणसी : हार्डवेयर पेंट दुकान में लगी आग

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी : हार्डवेयर पेंट दुकान में लगी आग


वाराणसी, 22 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में मदनपुरा क्षेत्र अंतर्गत एक हार्डवेयर पेंट की दुकान में गुरुवार को आग लगने से अफरा तफरी मच गई। पेंट, प्लास्टिक शीट और अन्य सामान आग की चपेट में विकराल रुप ले लिया। देखते ही देखते काला धुआं उठने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने दशाश्वमेध थाना और फायर सर्विस को फोन कर सूचना दी।

आनन फानन में पहुंचे फायर सर्विस के कर्मियों ने तेजी से आग बुझाने का काम किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। माैके पर पहुंचे दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मदनपुरा में संजय प्रजापति की हार्डवेयर पेंट की दुकान है। आज दुकान में प्लास्टिक और झाड़ू रखा था। वही पास में वेल्डिंग का काम चल रहा था, जिसकी चिंगारी से अचानक से आग लग गई। मौके पर पांच गाड़ी फायर सर्विस की पहुंची थी और फायर सर्विस कर्मियों ने आग को बुझा दिया है।

मालिक संजय ने कहा कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। इस बीच आग से पुलिस और फायर सर्विस कर्मियों ने उनकी और मकान मालिक की जान बचाई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765012 Articles

Share this story