श्री श्री 1008 बाबा महाश्मसान नाथ का त्रिदिवसीय श्रृंगार महोत्सव 23 मार्च से 25 मार्च तक
वाराणसी, 21 मार्च (हि. स.)। वाराणसी में मणिकर्णिका घाट स्थित श्री श्री 1008 बाबा महाश्मसान नाथ का त्रिदिवसीय श्रृंगार महोत्सव 23 मार्च से 25 मार्च तक रहेगा। प्रथम दिन 23 मार्च सोमवार को शास्त्रोक्त विधि विधान से रुद्राभिषेक श्रृंगार पूजन आरती होगा। दूसरे दिन 24 मार्च मंगलवार को भव्य भण्डारा, दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक और रात्री में भजन जागरण होगा। तीसरे दिन 25 मार्च दिन बुधवार को होगा तांत्रोक्त विधि से पूजन अभिषेक और नगर वधूओं की नित्यांजली रात्री पर्यंत तक होगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष चैनू प्रसाद गुप्ता एवं महामंत्री बिहारी लाल गुप्ता और मंदिर व्यवस्थापक गुलशन कपूर ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी।
मंदिर व्यवस्थापक गुलशन कपूर ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के पंचमी से सप्तमी तक होने वाले इस आयोजन में वाराणसी के सभी नागरिक आमंत्रित हैं। मणिकर्णिका घाट पर नव निर्माण की वजह से स्थान का आभाव और कई तरफ की समस्या है, जिसमें स्थानीय प्रशासन एवं नगर निगम का कोई सहयोग नहीं मिल रहा हैं। इस कारण सभी आयोजन मंदिर प्रांगण में ही होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

