औंग रेलवे लाइन के पास मिले पति-पत्नी के शव

WhatsApp Channel Join Now
औंग रेलवे लाइन के पास मिले पति-पत्नी के शव


फतेहपुर, 02 नवंबर (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार शाम को औंग रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर पति-पत्नी का शव बरामद हुआ है।

औंग थाना क्षेत्र के आशापुर निवासी रमेश मिश्रा (65) पुत्र मोहन लाल व कमला मिश्रा (62) पत्नी रमेश मिश्रा जो कि 05 दिन पूर्व कानपुर के मेहरबान सिंह का पुरवा से अपने गांव आशापुर आए थे। आज शाम करीब 06 बजे आरपीएफ को सूचना मिली कि दो लोगों का शव पर औंग रेलवे स्टेशन के पास पड़ा हुआ है। आरपीएफ ने औंग थाना को सूचना दी। मृतक के जेब में पड़े हुए आधार कार्ड से उनके परिजनों से संपर्क किया।

मौके पर मौजूद आरपीएफ उप निरीक्षक सूर्यकांत तिवारी ने बताया कि मृतक के पुत्र सतीश व मनीष को घटना सूचना दी गई है। शवाें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771382 Articles

Share this story