मूर्ति विसर्जन को जा रहे किशाेर की करंट से मौत

WhatsApp Channel Join Now
मूर्ति विसर्जन को जा रहे किशाेर की करंट से मौत


फतेहपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को ट्रैक्टर ट्राली में मूर्ति चढ़ाने के दौरान उतरे करंट की चपेट में आने से किशाेर की मौत हो गई।

ललौली थाना क्षेत्र के पलटू का पुरवा निवासी अमन (15) पुत्र सौखिलाल आज ट्रैक्टर ट्राली में दुर्गा माता की मूर्ति चढ़ा रहा था। इस दौरान ट्राली में उतरे करंट की चपेट में आकर किशाेर गंभीर रुप से झुलस गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।----------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764601 Articles

Share this story