भाजपा हर वर्ग को लेकर चलने वाली पार्टी : राजेश सिंह पटेल
भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
फतेहपुर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को भाजपा द्वारा नव मनोनीत क्षेत्रीय पदाधिकारियों का जनपद के प्रथम आगमन जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का शुभारम्भ कानपुर सीमा के छिवली नदी से प्रारम्भ होकर नऊवाबाग से शुरू होकर शहर के प्रत्येक चौराहों में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्षेत्रीय संगठन में जनपद से राजेश सिंह पटेल जनसेवक को क्षेत्रीय महामंत्री, अर्चना त्रिपाठी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, सुधा मौर्या व मनोज निषाद को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया।
आज छिवली नदी से स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। जहां जनपद के कोने कोने से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ साथ ढोल ताशों एवं डीजे की धुन में नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। छिवली नदी से प्रारम्भ हुआ स्वागत कार्यक्रम औंग, चैडगरा, मलवां के अलावा फतेहपुर उनवाबाग पहुंचा। नऊवाबाग चौराहे से स्वागत रथ के साथ कर्पूरी ठाकुर चौराहा, सदर अस्पताल चौराहा, बाकरगंज, ज्वालांगज होते हुए वर्मा चौराहा, पटेल नगर, पत्थरकटा चौराहा, बुलेट चौराहा, सम्राट अशोक तिराहा एवं ताम्बेश्वर चौराहा होते हुए भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वहीं क्षेत्रीय महामंत्री राजेश सिंह पटेल ने भी संगठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ही हर वर्ग को लेकर चलने वाली पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को उनकी कार्यक्षमता के आधार पर आगे बढ़ाया जाता है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में नेतृत्व करने का अवसर प्रदान करना जनपद के लिए गौरव की बात है। इसके अलावा क्षेत्रीय कार्यक्रसमिति सदस्य सुधा मौर्या ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद से ऊपर उठकर जमीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाती है। सभी जातियों को बराबर का सम्मान केवल भाजपा में ही सम्भव है।
मनोज निषाद ने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े भाजपा का मूल कार्यकर्ताओं की चिंता करना केवल भाजपा में ही सम्भव है।
स्वागत कार्यक्रम में राज्यमंत्री कृृष्णा पासवान द्वारा सभी नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों को स्मृतिचिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में राजेंद्र पटेल, जय कुमार सिंह जैकी, विधायक विकास गुप्ता, पूर्व विधायक विक्रम सिंह समेत सभी जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, पंकज त्रिपाठी, रेखा मिश्रा, मधुराज विश्वकर्मा, नीरज सिंह, उदयवीर लोधी, जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, सुशीला मौर्या, जिला मंत्री विमलेश पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, प्रसून तिवारी, शिवाकांत तिवारी, गौरव शुक्ला, सिद्धार्थ दीक्षित, कमलेश योगी, समेत आशुतोष अग्निहोत्री, जगदीश पटेल, जितेंद्र सिंह जीतू, ज्योति प्रवीण, विजय प्रताप सिंह, नितिन सिंह, संतोष पटेल, सुधाशू श्रीवास्तव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

