पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद दौरे को लेकर डीएम-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद दौरे को लेकर डीएम-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण


फतेहपुर, 17 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में जिले में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के 18 सितंबर के प्रस्तावित अति विशिष्ट अतिथि भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

गुरुवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मलवां विकास खंड के कोरसम गांव के संदीपनी विद्यिलय में आयोजित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ आगमन एवं निर्गमन मार्ग, वीआईपी मूवमेंट रूट, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग व्यवस्था, ड्यूटी प्वाइंट्स और यातायात प्रबंधन का बारीकी से अवलोकन किया।

डीएम-एसपी ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि अति विशिष्ट अतिथि के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी सुरक्षा प्रबंधों को चाक-चौबंद रखा जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने यातायात डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन निकास और सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बिंदकी सहित प्रशासन के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story