प्राथमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
प्राथमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न


फतेहपुर, 23 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव प्रदेश संयुक्त मंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण व मंडल मंत्री अनिल पाण्डेय की देखरेख में संपन्न हुआ।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। एक घंटे का समय नामांकन पत्र खरीदने का समय दिया गया। एक घंटे की अवधि में जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री, जिला कोषाध्यक्ष पद पर एक एक ही पर्चा खरीदा गया। अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह, जिलामंत्री पद पर विजय त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार के ही मात्र नामांकन दाखिल हुए। नामांकन पत्रों की जाँच के बाद सभी नामांकन पर्चे वैध पाए गए। चुनाव पर्यवेक्षक देवेंद्र श्रीवास्तव चुनाव अधिकारी अनिल पाण्डेय ने वैध नामांकन पाए जाने पर सभी पदों पर एक एक ही नामांकन होने के कारण जिलाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह, जिलामंत्री पद पर विजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

बताते चलें की राजेंद्र सिंह पूर्व में जिलाध्यक्ष पद पर ही थे विजय त्रिपाठी जिलामंत्री पद पर पूर्व से थे। कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार जोकि नगर अध्यक्ष के पद पर उन्हें राजेंद्र सिंह टीम ने मैदान में उतारा था, चुनाव अधिकारी द्वारा परिणाम की घोषणा होने पर उपस्थित हजारों शिक्षकों व डेलीगेट सदस्यों ने ताली बजाकर समर्थन किया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धीरेन्द्र सिंह सेंगर, संयुक्त मंत्री पद पर अमित त्रिवेदी के नाम की घोषणा की।

इस मौके पर देवमई अध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा, तेलियानी अध्यक्ष लाल देवेंद्र प्रताप सिंह, धाता अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, हथगाम अध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी, अध्यक्ष अमौली अरुण वर्मा, तहसील प्रभारी खागा दिनेश कुमार सिंह, तहसील प्रभारी बिन्दकी शिव प्रकाश, मलवां मंत्री अनिल वर्मा, भिटौरा मंत्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मंत्री मीनाक्षी श्रीवास्तव, विजयीपुर मंत्री योगेंद्र कुमार, हसवा विवेक सचान, मनोज प्रकाश मंत्री तेलियानी, पंकज सिंह मंत्री धाता, आकाश कुमार सिंह मंत्री ऐराया, मुनेश्वर चंद्र मंत्री खजुहा, संतोष कैंथल बहुआ मंत्री, अमौली मंत्री कुमार मीनाक्ष देव, हस्वा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, अशोथर फूल सिंह राजपूत, मलवां लतापुरी गोस्वामी, मलवां पूर्णिमा वर्मा व सभी ब्लॉक से आये समर्थक शिक्षक उपस्थित रहे।----------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story