कंटेनर-ट्रैक्टर की भिडन्त में एक की मौत, दो घायल

WhatsApp Channel Join Now
कंटेनर-ट्रैक्टर की भिडन्त में एक की मौत, दो घायल


फतेहपुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार को कंटेनर और ट्रैक्टर की भिड़न्त में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी। वहीं, दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कौशाम्बी जनपद के थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र के धनावा गांव निवासी दीपक कुमार (21) प्रकाश अपने साथ रावेन्द्र प्रताप (28) पुत्र नरेश व मोती लाल (45) पुत्र मुन्नू के साथ आज ट्रैक्टर से शहर आ रहे थे। जैसे ही सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे दाे के भिटौरा बाईपास पर पहूँचे तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। हादसे में दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि रावेन्द्र प्रताप व मोती लाल गंभीर घायल हो गये। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने सराकरी एम्बुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story