फतेहपुर : ट्रक से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्तों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
फतेहपुर : ट्रक से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्तों की मौत


फतेहपुर, 16 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार सुबह गडरियन पुरवा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन दाेस्ताें काे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर माैके पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान स्पर्श गौतम, अनुज पाल और विशेष पटेल के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 19 वर्ष के करीब है। परिजनों ने बताया कि तीनों दोस्त एक साथ जिम करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गडरियन पुरवा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी माेटर साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों काे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक सभी की माैत हाे चुकी थी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777873 Articles

Share this story