अंधेरे के चलते अधेड़ कुएं में गिरा, इलाज के दौरान मौत

WhatsApp Channel Join Now
अंधेरे के चलते अधेड़ कुएं में गिरा, इलाज के दौरान मौत


फतेहपुर, 14 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार की बीती रात जाफरगंज कस्बे में लगने वाले पारम्परिक मेला को देखने गये अधेड़ कुएं में गिर गया। पुलिस ने अधेड़ को कुएं से बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान शनिवार को अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए पुलिस पर भगदड़ कराने का आरोप लगाया है, जिससे अधेड़ भगदड़ के कारण कुएं में गिरा और उसकी मौत हो गई है।

जाफरगंज थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी नरेंद्र कुशवाहा (50) जाफरगंज कस्बे में लगने वाले पारम्परिक मेला देखने गये हुए थे। रात को अचानक अधेड़ कुएं में गिर गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने अधेड़ को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान आज अधेड़ की मौत हो गई। मौत से आक्रोश परिजन व ग्रामीण अधेड़ का शव थाना जाफरगंज ले गये और हंगामा करने लगे। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेले में बहुत अधिक भींड थी। इसी बीच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और व्यवस्था बनाने के बजाय लोगों को धमकाने लगी, जिससे लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इसी बीच नरेंद्र कुशवाहा मेले में स्थित कुएं में गिर गये।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई है। परिजनों ने अपनी तहरीर में अंधेरे के कारण कुएं में गिरने की बात कही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। पीड़ित परिवार को शासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776991 Articles

Share this story