हेड कांस्टेबल देवदत्त सिंह उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
हेड कांस्टेबल देवदत्त सिंह उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित


फतेहपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित हेड कांस्टेबल देवदत्त सिंह को सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वाचक कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल देवदत्त सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया। गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान देने वाले कर्मियों को प्रतिवर्ष उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाता है। जनपद में इस सम्मान से पुलिस महकमें में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि देवदत्त सिंह ने अपनी उत्कृष्ट, ईमानदार और समर्पित सेवा से पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है। उनकी कार्यशैली अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768414 Articles

Share this story