कृषि यंत्रों के अनुदान के लिए ई-लाटरी से कृषकों का किया गया चयन
फतेहपुर, 21 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार को कृषि यंत्रों के अनुदान के लिए ई-लाटरी के माध्यम से कृषकों का चयन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइनजेशन योजना एवं प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेजीड्यू योजना के अन्तर्गत वर्ष 2026-27 में अनुदान पर कृषि यन्त्र क्रय करने के लिए 16 जुलाई से 10 अगस्त के मध्य कृषि विभाग के पाेर्टल पर आनलाइन बुकिंग करने वाले कृषकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से विकास भवन सभागार में किया गया।
उप निदेशक कृषि नरोत्तम कुमार ने बताया कि इन-सीटू एवं एसएमएएम योजनान्तर्गत विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों के लक्ष्य के सापेक्ष 743 किसानों ने विभिन्न प्रकार के कृषि यन्त्रों की बुकिंग की गई जिसके सापेक्ष जनपद स्तर पर 109 किसानों का ई-लॉटरी के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कृषि यन्त्रों के लाभार्थियों का चयन किया गया। जिसमें 11 कस्टम हायरिंग सेंटर, 12 रोटावेटर, 08 लेजर लैण्ड लवेलर, 02 कम्बाइन हार्वेस्टर, 02 ट्रैक्टर माउन्टेड स्प्रेयर, 02 स्ट्रारीपर, 05 पावर आपरेटड चैफ कटर, 03 मल्टीक्राप थ्रेसर, 02 मिनी राइस मिल, 02 कल्टीवेटर, 02 हैरो, 02 पावर टिलर, 02 किसान ड्रोन, 02 डीएसआर, 02 आलू खुदाई मशीन, 02 आलू बुवाई मशीन, 01 ऑयलमिल विद फिल्टर प्रेस, 01 ट्रैक्टर आपरेटड कम्बाइन हार्वेस्टर, 36 सुपर सीडर, 04 कस्टम हायरिंग सेंटर, 02 पैडी स्ट्रा चॉपर, 01 हे-रेक, 01 पावर वीडर, 01 रिर्वसेबुल एम०बी०प्लाऊ एवं 01 क्राप रीपर ट्रैक्टर माउन्टेड के लिए जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के कृषकों का चयन किया गया।
इसके अतिरिक्त कृषि निदेशालय द्वारा लक्ष्य के बराबर बुकिंग होने के कारण विभिन्न प्रकार के 40 किसानों का स्वतः चयन किया गया है। उप निदेशक कृषि नरोत्तम कुमार ने बताया कि किसानों को बधाई देते हुए कहा कि कृषि विभाग द्वारा चयनित कृषकों को कृषि यंत्र मानक के अनुरूप नियमानुसार पंजीकृत फर्म से खरीद कर अतिशीघ्र निर्धारित समय सीमा के अन्दर कृषि विभाग के पोर्टल पर बिल अपलोड कर दें। जिससे अतिशीघ्र सत्यापन के बाद अनुदान की धनराशि प्रेषित की जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

