फतेहपुर : बाग में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव

WhatsApp Channel Join Now
फतेहपुर : बाग में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव


फतेहपुर, 07 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में थाना औंग क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह एक गांव के बाहर बाग में पेड़ से अधेड़ का शव लटकता मिला। फंदे से लटकता शव देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की।

थाना औंग क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी नीलू सिंह कछवाह (45) पुत्र गणपत सिंह कछवाह का शव गांव के किनारे स्थित एक बाग के एक पेड़ से फांसी से लटकता मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 06 बजे गांव के लोग इस रास्ते से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। बताया गया कि मृतक अविवाहित था। वह एक आंख से देख नहीं पाता था और उसका एक हाथ भी काम नहीं करता था। मृतक के परिवार में उसका एक भाई सुनील सिंह है।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। शव को फतेहपुर पोस्टमार्टम भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story