श्रावण मास व कावड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसपी ने ताम्बेश्वर मंदिर व ओमघाट का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
श्रावण मास व कावड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसपी ने ताम्बेश्वर मंदिर व ओमघाट का किया निरीक्षण


फतेहपुर, 30 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार को श्रावण मास के आगामी सोमवार व कावड़ यात्रा लेकर शिवालयों में जल चढ़ाने व दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सिद्धपीठ ताम्बेश्वर मन्दिर का जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा भ्रमण किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश देते कहा कि मंदिर परिसर की साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी की क्रियाशीलता एवं ड्यूटी में तैनात होने वाले अधिकारी व कर्मचारियों की स्थिति को पहले से दुरुस्त कर लिया जाय।

वहीं थाना हुसैनगंज क्षेत्र के उत्तर वाहिनी गंगा तट स्थित भगवान भृगु ऋषि की तपोभूमि ओम घाट का भ्रमण कर घाट की भी साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारियों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

इस अवसर पर एसडीएम सदर, ईओ नगर पालिका, शहर कोतवाल सहित संबंधित उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story