जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मूर्ति विसर्जन घाट भिटौरा का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मूर्ति विसर्जन घाट भिटौरा का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा


तीनों एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों के घाटों का भ्रमण कर की तैयारियों की रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश

फतेहपुर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को भिटौरा मूर्ति विसर्जन घाट का जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग से मूर्ति विसर्जन के लिए गड्ढों की तैयारियों के बारे में पूछा व घाट पर बोट व गोताखोर, रस्सी की व्यवस्था कराने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए।

उन्होंने तीनों तहसीलों के सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के मूर्ति विसर्जन घाटों का भ्रमण कर निरीक्षण कर लें एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराकर की सूचना से अवगत कराएं।

अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि बिजली की व्यवस्था निर्बाध बनी रहे और अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को सड़क पर जहां गड्ढा है वहां बालू या मलबे से पूराई कराकर सड़क को ससमय सही कराने के निर्देश दिए, जिससे मूर्ति विसर्जन में रास्ते की समस्या न रहे। खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि जिन भी विभागो से कोई आवश्यकता हो उनसे समन्वय स्थापित कर सभी कार्य समय पर पूर्ण कराते हुए उसकी सूचना से अवगत कराएं।

पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिटी को निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा के पूरे इंतजाम सुनिश्चित करते हुए मूर्ति विसर्जन कराएं।

इस अवसर पर तहसीलदार सदर, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story