कान्हा गौशाला का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
कान्हा गौशाला का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश


कान्हा गौशाला का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश


फतेहपुर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को कान्हा गौशाला का जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में पशुओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि परिसर के अंदर नियमित रूप से सफाई कराई जाए तथा खाली स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाए जाएं, जिससे वातावरण स्वच्छ और हरा-भरा बना रहे। इसके साथ ही गौशाला में पेयजल व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान धाता नगर पंचायत धाता के वार्ड नंबर आठ स्थित आचार्य नरेंद्र देव नगर की कान्हा गौशाला के कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को गौशाला में पशुओं के रखरखाव और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

इस मौके पर धाता नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रवेंद्र कुमार, चिकित्सक डॉ. प्रवीण सचान समेत गौशाला के कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story