फतेहपुर जनपद की 200वीं वर्षगांठ पर 200 दीपों से जगमगाया बावनी इमली शहीद स्मारक

WhatsApp Channel Join Now
फतेहपुर जनपद की 200वीं वर्षगांठ पर 200 दीपों से जगमगाया बावनी इमली शहीद स्मारक


फतेहपुर, 10 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद की 200वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को खजुहा स्थित ऐतिहासिक शहीद स्मारक बावनी इमली में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के 52 बलिदानियों की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वीर भूमि को नमन करते हुए युवाओं ने 200 दीप जलाकर जिले का स्थापना दिवस मनाया।

इस दौरान जिले के विकास में सहयोग करने और जिले की ऐतिहासिक, पौराणिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहरों को संजोने का संकल्प दोहराया गया।

श्री बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर ने कहा कि 200 वर्षों में जिले ने बहुत कुछ देखा है। आज घर-घर नवज्योति जलाकर जिले का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, यही उत्साह बना रहना चाहिए। युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने कहा कि रील्स और रियल दोनों में फतेहपुर बदल रहा है। विकसित और समृद्ध फतेहपुर बनाने में सभी को सहयोग करना होगा।

इस मौके पर अनूप अग्रवाल, राजीव मिश्रा, विजयनारायण, रजनीकांत अवस्थी, रिंकू तिवारी, लोकमणि मिश्रा, आदर्श चौहान, शिवशंकर सिंह परिहार, दीपक सिंह चौहान, राघव ओमर, दर्शील, अवधेश मोदी, ऋतिक ओमर, मनोज सहित कई युवा मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775104 Articles

Share this story