ऐतिहासिक मेले में राज्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की दी शुभकामनाएं
फतेहपुर, 06 नवंबर (हि.स.। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार को खागा कस्बे में आयोजित ऐतिहासिक मेले में क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने पैदल भ्रमण कर जनता को धनतेरस व दीपावली की लोगों को शुभकामनाएं दीं।
खागा चेयरमैन गीता सिंह के आवास के सामने चेयरमैन गीता सिंह व राज्यमंत्री ने मेले में आये हुए लोगों को अदरक वाली चाय पिलाई। वहीं, नगर में सुंदर एवं आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिसे देखने के लिए क्षेत्र व नगर की बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
मेले को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार, क्षेत्राधिकारी रवि सिंह, नायब तहसीलदार नितिन कुमार, कोतवाली प्रभारी संजय पाण्डेय एवं कस्बा इंचार्ज गिरीश कुमार दुबे स्वयं पेट्रोलिंग करते रहे।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

