फतेहपुर : पाण्डु नदी के किनारे दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
फतेहपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को पांडु नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गयी और लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर मगरमच्छ होने की जानकारी दी और मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची लेकिन वह पकड़ नहीं पाई और वह दूर नदी में चल गया।
औंग थाना क्षेत्र के अभयपुर ग्राम पंचायत के दरियापुर गाँव के पास पाण्डु नदी में साेमवार सुबह ग्रामीणों को मगरमच्छ दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के क्षेत्राधिकारी रविंद्र बिष्ट व वनरक्षक महेंद्र प्रताप मौके पर पहुंचे। मगर मगरमच्छ के पानी में चले जाने के कारण रेस्क्यू नहीं किया जा सका।
ग्रामीण बताते हैं जब तक रेस्क्यू नहीं किया जाता हैं तब तक हम लोगों को नदी में जाने में व जानवरों को भी ले जाने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान रामदास ने कहा कि जब तक मगरमच्छ पकड़ नहीं जाता तब तक गांव के सभी लोग सतर्कता के साथ नदी के किनारे जाएं और अपने जनवरो को नदी में ले जाएं जिस किसी प्रकार का हादसा ना हो पाए। वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र बिष्ट ने कहा कि रेस्क्यू चल रहा है बहुत जल्द मगरमच्छ से ग्रामीणों को राहत मिले जायेगी।------------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

