फतेहपुर में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर चुनाव आयोग व भाजपा पर लगाये आरोप

WhatsApp Channel Join Now
फतेहपुर में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर चुनाव आयोग व भाजपा पर लगाये आरोप


फतेहपुर, 08 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा और कांग्रेस नेता शिवकांत तिवारी ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का मुखौटा लगाकर और पोस्टर लेकर विरोध जताया और गद्दी छोड़ो के नारे लगाए।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story