हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत
फतेहपुर, 25 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को मुख्यमंत्री की वीआईपी ड्यूटी में शामिल होने आ रहे हेड कांस्टेबल राम प्रवेश यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई।
धाता थाना में तैनात हेड कांस्टेबल राम प्रवेश यादव आज मुख्यमंत्री की वीआईपी ड्यूटी के लिए वह फतेहपुर आ रहे थे। अभी वह थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर पहुंचे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल का किसी अज्ञात वाहन से टकरा कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राम प्रवेश यादव के निधन की खबर से धाता थाना सहित जनपद के समूचे पुलिस विभाग में मातम छा गया।
थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि मृतक सिपाही के परिवार को हर संभव मदद की जायेगी। पुलिस ने घटना की जांच कर है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

