उत्तर प्रदेश में हाेने वाली आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी-जगदीश भाई पटेल

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर प्रदेश में हाेने वाली आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी-जगदीश भाई पटेल


फतेहपुर, 02 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल साेमवार काे जनपद पहुंचे। यहां पर उन्हाेंने विचार परिवार और पार्टी के लोगों के साथ बैठक की।

जेल रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों, सभी मोर्चा जिलाध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ बैठकर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश में हाेने वाली आगामी विधानसभा चुनाव को सभी से मिलकर लड़ने की अपील की है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि हम जीतेंगे भी। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती को लेकर और मेहनत के साथ जुटने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री आनन्द सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित समाधिया, जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री, राज्य मंत्री कृष्णा पासवान, विधायक राजेंद्र पटेल, मिश्रा, विमलेश पान्डेय, धर्मेंद्र सिंह, अरिमर्दन सिंह, ओमप्रकाश पाल सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771321 Articles

Share this story