भाजपा बूथ सम्मेलन में मेरा बूथ सबसे मजबूत का दिया गया मंत्र

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा बूथ सम्मेलन में मेरा बूथ सबसे मजबूत का दिया गया मंत्र


फतेहपुर 22 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को भाजपा के बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि द्वारा बूथ अध्यक्षों को मेरा बूथ सबसे मजबूत का मंत्र दिया गया।

कस्बा जहानाबाद के अमौली रोड स्थित वृंदावन गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बूथ सम्मेलन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष मदन पांडेय ने बूथ अध्यक्षों को 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' का मंत्र देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष आगामी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अभी से जुट जाएं, जिससे प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई जा सके। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण बूथ की मजबूती है । जब तक बूथ नहीं मजबूत होगा तब तक चुनाव नहीं जीता जा सकता है।

इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह भदौरिया, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की घर-घर जाकर जानकारी दें। तथा योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएं । उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हर हाल में प्रत्येक बूथों को जिताना बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी है।

इस मौके पर विधानसभा संयोजक रेखा मिश्रा, मधुराज विश्वकर्मा, पंकज त्रिपाठी, बलराम सिंह चौहान, जहानाबाद मंडल अध्यक्ष नितिन ओमर, अमौली मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र अवस्थी, रोहन श्रीवास्तव, आशुतोष अग्निहोत्री, अभिलाष मौर्य, शिवम शुक्ला, डॉ ओमप्रकाश पाल, देवेंद्र सिंह राठौड़, नीरज निषाद आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story